नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार, 19 अक्टूबर को प्रज्ञान ओझा को सीनियर सिलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। अजीत अगरकर का 4 अक्टूबर को कार्यकाल समाप्त हुआ था, जिसके बाद प्रज्ञान ओझा को सिलेक्शन कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था। उनकी अध्यक्षता में ही चार भारतीय टीमों के सिलेक्शन भी हाल ही में हुए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए टीमें शामिल हैं। साथ ही साथ न्यूजीलैंड टूर के लिए भारत ए की टीम का चयन भी प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया है। जब प्रज्ञान ओझा अंतरिम अध्यक्ष थे तब ऐसी चर्चा थी कि पार्थिव पटेल चयन समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं, हालांकि, उन्होंने आवेदन ही नहीं किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने पश्चिम क्षेत्र से चयनकर्ता के खाली पद के...