वसीम खान स्टेट के लिए चयनित
चंदौली, अप्रैल 20 -- पीडीडीयू नगर। गुरुकुल शूटिंग अकेडमी सर्कस रोड वृन्दावन कॉलोनी निवासी पैरा शूटर वसीम खान का 10 मीटर एयर राइफल में स्टेट टीम के लिए चयन हुआ है। अयोध्या के अम्बेडकर स्टेडियम में इसका 13-16 अप्रैल के बीच ट्रायल हुआ। ट्रायल में वसीम खान रैंक 29 के साथ स्टेट के लिए चयनित हुए। गुरुकुल शूटिंग अकेडमी के 06 और बच्चों ने भाग लिया था जिनका नाम अंकित मौर्या, खुशबु पटेल, निखिल पाल, आकाश गुप्ता, निखिल चौरसिया, अनिरुद्ध चौहान का भी चयन हुआ। कोच नवीन पाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने जीते 12 मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.