हरदोई, जून 13 -- संडीला। समाजवादी पार्टी के लिए संडीला से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। संडीला निवासी वरिष्ठ सपा नेता वसीम अहमद वारसी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद सपा नेता अभिषेक दीक्षित, मोहम्मद आलम खां एडवोकेट, मसूद अंसारी, मुकेश यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...