नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रसव के बाद खानपान में प्रोटीन और ऊर्जा युक्त पौष्टिक आहर की कमी, कार्बोहाइड्रेट व वसा युक्त आहार का अधिक सेवन महिलाओं में मोटापे का अहम कारण बनता है। ऐसे में खानपान में पौष्टिक आहार, माइक्रो न्यूट्रियंट का सेवन, व्यायाम और नियमित निगरानी से प्रसव के बाद शरीर का वजन बढ़ने से रोका जा सकता है। एम्स के डॉक्टरों द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के साथ मिलकर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है, जो ओबेसिटी रिसर्च एंड क्लीनिक प्रैक्टिस जर्नल में प्रकाशित भी हुआ है। अध्ययन में कहा गया है कि प्रसव के बाद महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या है। इस वजह से बहुत महिलाएं मोटापे से पीड़ित हो जाती हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे पांच के आंकड़े के अनुसार भी पुरुषों की तुलना मे...