बरेली, अप्रैल 6 -- शाही, संवाददाता। रविवार को वसावनपुर गांव के पास नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया नदी किनारे एवं नदी से बाहर 200 मीटर के क्षेत्र में मगरमच्छ को घूम रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं की कटाई चल रही है। अधिकांश जमीनें नदी के पार हैं। बहगुल नदी में मगरमच्छ होने से लोग गेहूं की काटने नहीं जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मीरगंज संतोष कुमार मठपाल ने बताया चार पांच दिनों से बैहगुल नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिल रही है। शनिवार को टीम को मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। सोमवार को टीम को दोबारा गांव भेजा जाएगा। मगरमच्छ दिखाई दिए आबादी से दूर किसी अन्य जलाशय में छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...