वसन्त कन्या महाविद्यालय में शुरू हुआ पुस्तक मेला
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। वसन्त कन्या महाविद्यालय में भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगानाथन की जयंती पर 'राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस' और तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। प्राचार्या ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का शाश्वत स्रोत हैं और पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान का हृदय होता है, डिजिटल युग में भी पुस्तकों का अपना महत्व है। इस दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष नम्रता गुप्ता, पुस्तकालय समिति के सदस्य और सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्यों के साथ छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान महाविद्यालय के सभागार में शुरू हुए पुस्तक मेले में राजकमल प्रकाशन, आइडियल पब्लिशर्स, ग्लोबल पब्लिशर्स, कला प्रकाशन और मोतीलाल बनारसीदास जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.