वसंत विहार में हाउस टैक्स कैंप, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। वार्ड-37 वसंत विहार में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए पार्षद अंकित अग्रवाल की ओर से शनिवार को विशेष हाउस टैक्स कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब दो सौ लोगों ने पहुंचकर हाउस टैक्स जमा किया। जिससे करीब आठ लाख रुपए का राजस्व निगम को मिला।मेयर सौरभ थपलियाल भी कैंप का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी। पार्षद अंकित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को मूलभूत सेवाएं उनके वार्ड में ही उपलब्ध कराई जा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.