वसंत विहार में मियावाकी वन में 90 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित
देहरादून, अगस्त 20 -- देहरादून। वसंत विहार में जापानी मियावाकी तकनीक से विकसित अर्बन फॉरेस्ट्री को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। 20 अगस्त 2023 को शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट में 300 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे, जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक अब भी जीवित हैं। वन विभाग के रिसर्च विंग, दून वैली ऑफिसर्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, एसडीसी फाउंडेशन और एसजीआई फाउंडेशन की संयुक्त पहल से विकसित इस वन में अमलतास, नीम, भीमल, तेजपत्ता, सहजन, पारिजात और कचनार जैसी प्रजातियां शामिल हैं। विशेषज्ञों ने इसे शहरी क्षेत्रों में जैव विविधता बढ़ाने और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने की दिशा में उपयोगी मॉडल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.