बिजनौर, जनवरी 23 -- गायत्री शक्तिपीठ जोनल कार्यालय नजीबाबाद मे बसंत पूजन, मां सरस्वती का पूजन एवं नौ कुंण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा व प्रेमलता शर्मा के साथ सपत्नीक बसंत पूजन व मां सरस्वती का पूजन किया। सचिव जितेंद्र सिंह ने रिंकी के साथ सपत्नीक अखंड दीपक, कलश व पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण किया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने नौ कुंण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराते हुए कहा कि बसंत पर्व मां सरस्वती का अवतरण दिवस है। सरस्वती का अभिनंदन, प्रकृति वसंत अवतरण के रूप में करती है। बसंत पर्व पर प्रकृति खिलखिला पड़ती है, हंसी और मुस्कान के फूल खिल पडते हैं। राज भटनागर, एचपी सिंह, ओमपाल सिंह, सत्य प्रकाश, हरीश शर्मा, अशोक वर्मा, सारिका अग्रवाल, सुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.