उरई, जनवरी 23 -- कोंच। वसंत पंचमी पर समाजसेवी प्रभंजन गर्ग के तत्वावधान में कर्ण छेदन संस्कार कार्यक्रम रामगंज में हुआ। इस मौके पर धार्मिक परंपरा और सामाजिक सेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में 367 कन्याओं का कर्ण छेदन संस्कार विधि-विधान के साथ कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, चेयरमेन प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आयोजक समाजसेवी प्रभंजन गर्ग के इस पुनीत कार्य की सराहना की। मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कारों की भावना मजबूत होती है। समाजसेवी प्रभंजन गर्ग ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान और संस्कार का पर्व है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.