प्रयागराज, जनवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक बसों की व्यवस्था की थी। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कुल 1089 बसें संचालित की गईं, जिनसे 34,783 यात्रियों ने यात्रा की। रोडवेज की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक दबाव जौनपुर-बदलापुर-आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रहा। इस रूट पर 301 बसों से 11,933 यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके अलावा प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग भी अत्यधिक व्यस्त रहा, जहां 253 बसों के जरिए 9,085 यात्रियों ने सफर किया। पिछले स्नान पर्व की तरह इस स्नान पर्व पर भी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। वहीं वाराणसी मार्ग पर 178 बसों से 5,849 यात्री, रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर 153 बसों से 3,14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.