लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- शुक्रवार को वसंत पंचमी पर जगह-जगह देवी सरस्वती का पूजन किया गया। इलाके के कई स्कूलों में मां सरस्वती के पूजन के बाद हवन भी कराया गया। इस दिन लोगों ने अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया तो तमाम लोगों ने पतंगबाजी में हाथ आजमाए। मंदिरों तथा घरों में मां सरस्वती का पूजन करते हुए लोगों ने पीले कपड़े पहनने के साथ ही तहरी आदि पीला भोजन भी किया। महारानी अवंतीबाई पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन और तहरी भोज हुआ। स्कूली बच्चों और स्टाफ ने इसमें हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगोली सजाईं। हवन में रतीराम लोधी, सुनीता, दिनेश, सरोजनी, सुमन, रेनू, नैंसी आदि शामिल हुए। बम्हनपुर के लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को वसंत पंचमी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। मां सरस्वती के पूजन व हवन से शुरू हुए क...