उन्नाव, जनवरी 23 -- उन्नाव। जिले के स्कूलों में शुक्रवार को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा, हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को ज्ञान, विद्या, अनुशासन और देशभक्ति का महत्व समझाया गया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में वसंत पंचमी की धूम रही। विद्यालय के प्रबंधक आनंद आहूजा, रोमा आहूजा और प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस पावन दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है, जो हमें बुद्धि, विवेक और सृजनशीलता का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। परीक्षा के समय यह पर्व छात्रों में आत्मविश्वास और परिश्रम की प्रेरणा देता है। इसी अवसर पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए सरस्वती पूजा और आशीर्वाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.