रिषिकेष, जनवरी 23 -- तीर्थनगरी में वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर पहुंचकर स्नान किया और पुण्य कमाया। शुक्रवार को वसंत पंचमी पर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, नाव घाट, दयानंद घाट, स्वर्गाश्रम के सीता घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से दोपहर तक श्रद्धलुओं ने गंगा स्नान किया। आस्था के साथ पहुंचे लोगों ने स्नान के बाद घाटों पर बैठे भिक्षुकों को दान कर पुण्य कमाया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म में वसंत पंचमी पर स्नान का विशेष महत्व है। वसंत पंचमी का दिन माता सरस्वती का है। वसंत पंचमी को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा बल और जल पुलिस भी तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.