मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुशहरी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में वसंत पंचमी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बच्चों ने सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के अलावा घर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। छपरा मेघ गांव स्थित अति प्रचीन बाबा दूधनाथ महादेव मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। दूधनाथ धाम मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। देर शाम में बाबा दूधनाथ महादेव का महाशृंगार किया गया। इधर, दूधनाथ धाम स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में नौ दिवसीय रामनाम जप एवं हवन का समापन किया गया। रात में स्थानीय कलाकारों द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया। बोचहां विधायक बेबी कुमारी के मिठनपुर लाला स्थित आवास पर मां सरस्वती की पूजा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.