मिर्जापुर, जनवरी 24 -- चुनार। नगर के किला मोड़ स्थित साहित्य संतधाम घाट पर चुनार क्लब के तत्वावधान में वसंत पंचमी के दिन काशी के तर्ज पर गंगा आरती का शुभारंभ हुआ। मां गंगा की महाआरती विधि-विधान के साथ आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। घाट को फूल-माला, विद्यु झालरों की छटा निराली रही। सूर्यास्त के साथ ही काशी के तीन अर्चकों के साथ स्थानीय भागीरथी ट्रस्ट संस्कृत महाविद्यालय के चार छात्रों ने गंगा आरती की। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेश चक्रवाल, वीर सिंह,अभिषेक वर्मा, रंजीत मंडल, आनंद पांडेय, संजीव कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, पुलकीत सिंघल,राहुल सिंह, समर्थ सिंह, विपिन कुमार रहे। इनके अलावा ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेन्द्र प्रताप सिंह, मेजर कृपाशंकर सिंह, डॉ.योगेश, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ.सत्यप्रकाश सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नयनागढ़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिने...