सासाराम, जनवरी 23 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। बारून गांव के महावीर स्थान से शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों के नेतृत्व में निकला जुलूस बारून गांव का भ्रमण करते हुए बारूनगढ़ टांड़ होते हुए बंगला चौक पहुंचा। इस दौरान जहां पूरा क्षेत्र जय श्री राम व बजरंग बली के जयकारे से गूंजता रहा, वहीं ग्रामीण खिलाड़ियों ने गदका, बनइठी, लाठी डंडे आदि का प्रदर्शन किया। अव्वल रहे लोगों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.