अमरोहा, जनवरी 23 -- हसनपुर। वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को हसनपुर नगर स्थित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रांगण में खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गई। सर्वप्रथम पंडित पप्पू गिरी ने बाबा को विशेष स्नान के संग श्रृंगार कराया। वसंत पंचमी पर बाबा के वस्त्र भी बदले गए। इसके बाद भक्तों ने श्याम बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों को पीले वस्त्र वितरित किए गए। पुजारी पप्पू गिरी ने बताया कि बाबा श्याम की महिमा जितनी निराली है, उतना ही अनुपम उनका श्रृंगार एवं पोशाक होती है। बाबा की पीत पोशाक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित रहते हैं, जिसे यह वस्त्र मिल जाते हैं वह सौभाग्यशाली होता है। इसके बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। संदीप अग्रवाल, हिरदेश अग्रवाल, मोहित चौहान, आशु चौहान, शैंकी अग्रवाल, पराग अग्रवा...