नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका स्कूल में सोमवार को वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से वसंत पंचमी का महत्व बताया और वसंत ऋतु की सुंदरता को रोचक तरीके से पेश किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रेनू सहगल ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...