मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी मनाई गई। स्कूलों, कालेजों में विद्यालय परिवार ने हवन कर सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा की। वहीं घर-घर शाम को हवन-पूजन कर लोगों ने जौ की बाली भूनकर नेवान किया। उधर, पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। यहां वाग्देवी का दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बसंत पंचमी के स्वागत में पहले ही धरती ने श्रृंगार कर लिया है। किसानों के खेतों में पीले सरसों के फूल लहलहा उठे हैं। माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन बिना पूछे धार्मिक और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। मान्यता है कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.