प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- राजकीय उमावि सराय आनादेव में शुक्रवार को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। पीटीए अध्यक्ष केदारनाथ सिंह सहित समस्त स्टाफ की ओर से प्रज्वलन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया। वहीं, बीरापुर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। गौरा ब्लाक के केपी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गीतानगर में शुक्रवार को विधि विधान से प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी की ओर से मां सरस्वत...