जमशेदपुर, फरवरी 9 -- वसंत उत्सव समिति की ओर से रविवार को एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में भव्य वसंत उत्सव मनाया गया। शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक तापस मित्रा, चेयरमैन सौरोज्यति दे, वाइस चेयरमैन पार्थ सारथी सेन, चीफ एडवाइजर अचिन्तम गुप्ता, अध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य, महासचिव स्वपन राय, अनूप चटर्जी, मनोहर सिंह, डॉ. बाणी देव एवं अमिताभ चटर्जी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद डॉ. तमाल देव, भावेश देव, सुभोदीप मंडल और मृण्मय सुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने कहा कि वसंत उत्सव की परंपरा विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर ने शांतिनिकेतन में शुरू की थी। यह उत्सव केवल ऋतु परिवर्तन का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रेम, सौंदर्यबोध और मानवीय संवेदनाओं के जागरण का प्रतीक है। दोपहर 2 बजे से आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में लगभग 300 बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.