संभल, जनवरी 26 -- अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम के स्थापना दिवस पर रविवार को शहर के आर्य समाज मंदिर में सरस्वती पूजन, वसंतोत्सव और निराला जयंती का आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ शिव शंकर शर्मा, सुशील कुमार, कमलकांत तिवारी, संजय कुमार गुप्ता, पूनम शुक्ला ने सामूहिक सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। पंखुरी पाठक ने महाकवि निराला द्वारा रचित सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी वर दे पर मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा ने भारत वंदना प्रस्तुत की। संजय कुमार गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक व्यायाम से विश्राम तक का लोकार्पण किया गया। संस्थापक डॉ. डीएन शर्मा ने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने ऋतुओं में स्वयं को वसंत ऋतु कहा है। यही कारण है कि छह ऋतुओं में वसंत का स्थान सर्वोपरि है। समारोह अध्यक्ष शिव शंकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.