रिषिकेष, जनवरी 23 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार को हृषिकेश वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी पर नगर में हृषिकेश नारायण भरत भगवान की डोली शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोली का स्वागत किया और डोली के दर्शन कर पुण्य कमाया। शुक्रवार को हृषिकेश वसंतोत्सव के चौथे दिन वसंत पंचमी पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में झंडा चौक स्थित पौराणिक श्रीभरत मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में करीब एक बजे प्राचीन श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में हृषिकेश भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक से रामानंद घाट होते हुए गंगातट पर पहुंची। यहां श्री भरत भगवान की डोली को गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद यात्रा सुभाष चौक मुखर्जी चौक, लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.