मथुरा, फरवरी 5 -- मथुरा। रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में वसंतोत्सव एवं स्प्रिंग कार्निवल का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर संजय शुक्ला जी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में समाज सेविका भावना तथा मिस हिमाचल ईशा उपस्थिति रहीं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन एसपी सिंह, डायरेक्टर कृष्णा चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी ने बताया कि वसंतोत्सव के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रतिभा आधारित ऑडिशन आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग, रैंप वाक तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक और मनोरंजक गति...