देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित 'लोक भवन' शुक्रवार को पुष्पों की खुशबू और प्रकृति के रंगों से सराबोर हो उठा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राजभवन परिसर स्थित लोक भवन में आयोजित पारंपरिक 'वसंतोत्सव' का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव केवल एक पुष्प प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और हमारी संस्कृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता विश्व स्तर पर अद्वितीय है और इस तरह के आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय काश्तकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी प्रदान करते हैं। कार्...