लखनऊ, मई 14 -- वसंतकुंज योजना के पार्कों की बदहाली आखिरकार ठेकेदार पर भारी पड़ गई। पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण में लगातार लापरवाही मिलने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार फर्म को दो वर्षों के लिए डिबार करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही फर्म की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 'हिन्दुस्तान' ने बसंत कुंज योजना के पार्कों के बदहाल होने की खबर गुरुवार के अंक में प्रकाशित की। जिसे प्राधिकरण अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भी पूर्व में इसका निरीक्षण किया था। उनके निर्देश के बावजूद ठेकेदार ने पार्क की दशा सुधारने पर कोई काम नहीं किया। खबर के बाद अब एलडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती ने ठेकेदार को दो वर्ष के लिए डिबार करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने अपने आदेश मे...