पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भैसहा ग्वालपुर में एक दिवसीय किसान गोष्ठी में उन्नतिशील गन्ना बीज के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। गन्ना गोष्ठी में डीसीओ खुशीराम ने बताया कि उन्नतिशील गन्ना बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से पोर्टल पर बीज की उपलब्धता एवं नवीनतम किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अधिक उत्पादन एवं बेहतर रिकवरी के लिए केवल नवीनतम विकसित गन्ना किस्मों की ही बुवाई करें। वसंतकालीन गन्ना के साथ उर्द एवं मूंग की सहफसली खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों के साथ गन्ना उगाने से किसानों की आय में वृद्धि होती है और मिट्टी की उर्वरता एवं संरचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.