चतरा, मई 2 -- हंटरगंज निजी प्रतिनिधि । वशिष्टनगर पुलिस ने बुधवार की रात अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में तस्करी की जा रही करीब 8 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। वशिष्टनगर थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो ऊपर रखे जूट के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्पाद अधिनि...