अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में स्व विमला सिंह की स्मृति में नव निर्मित यज्ञशाला का पूजन व लोकार्पण किया गया। इस यज्ञशाला के लिए प्रतापगढ़ निवासी उमेश प्रताप सिंह ने अपनी माता की स्मृति में लगभग 15 लाख के लागत से लाल सुर्ख पत्थर से 25 फिट ऊंचे व 21x21 फिट लंबे- चौड़े यज्ञ शाला का निर्माण कराया था।न्यास के संरक्षक एवं श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी स्वामी राजकुमार दास व संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज की उपस्थिति में चतुष्वेद पारायण मंत्र के साथ लोकार्पण हुआ। न्यास के निदेशक डा दिलीप सिंह ने बताया कि लोकार्पण से पूर्व नौ दिवसीय अनुष्ठान किया गया जिसकी हवन के साथ पूर्णाहुति हो गयी। कार्यक्रम में अमर पाल सिंह, गुरुकुल प्रबंध समिति के डॉ आरके सिंह, आदर्श सिंह ऋषभ,बीजेपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.