वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जगद्गुरुश्रीवल्लभाचार्य के 549वें प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शुद्धाद्वैत जप-जय समिति का 75वां अधिवेशन भी होगा। यह जानकारी बेटीजी मंदिर के युवराज सुरेश बाबा ने शनिवार को चौखंभा स्थित मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि समिति के अध्यक्ष गोस्वामी कल्याण राय की अध्यक्षता में छह से 12 अप्रैल तक श्रीमद‌भागवत कथा का आयोजन किया गया है। युवराज सुरेश बाबा ने बताया कि श्रीमद्भगवत कथा प्रातः आठ से पूर्वाह्न 11:00 बजे और सायंकाल चार से सात बजे तक चौखंभा स्थित गीता भवन में होगी। व्यास हाजीपुर के पं.चंदनकृष्ण शास्त्री होंगे। इसी क्रम में 13 अप्रैल को महाप्रभु के प्राकट्य महोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस अवसर पर सायंकाल चार बजे जतनवर स्थित महाप्रभु की बैठक से...