वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुकुन्द गोपाल सेवा संस्थान की तरफ से वल्लभाचार्य महाप्रभु के प्राकट्य महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। सुबह मुकुंद गोपाल प्रभु के मंगला दर्शन के समय वल्लभ युवक परिषद की तरफ से दुग्धाभिषेक कराया गया। शाम चार बजे शोभायात्रा षष्ठपीठ गोपाल मन्दिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते पुन: मंदिर पहुंची। सबसे आगे षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज, प्रियेंदु बावा, रूपमंजरी आदि थीं। कीर्तन मंडली बधाई गान कर रही थी। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत द्वार लगाए थे। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और सभासद संजय विशंभरी भी इसमें शामिल रहे। गोपाल मन्दिर में दिनेश जोशी ने शोभयात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- महाप्रभु के अवतरण दिवस पर रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.