वल्र्ड योगा चैंपियनशिप में झांसी की चंचल का गोल्ड
झांसी, मई 23 -- झांसी। बेटी चंचल पाठक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित वल्र्ड योगा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद झांसी पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर की खिलाड़ी चंचल पाठक ने मलेशिया में आयोजित वल्र्ड योगा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। गोल्ड मेडल जीतकर झांसी लौटने पर रेलवे स्टेशन पर चंचल पाठक और उनकी कोच शिवानी पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.