बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली में वलीमे के दौरान मेहमानों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत करीब 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित गांव दौलारजपुरा निवासी मुकर्रम अली पुत्र जब्बार अली 14 अप्रैल को अपने रिश्तेदार मुकीम के यहां वलीमे में शामिल होने गांव काजमपुर देवली आए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही साजिद, दिलशाद, राजा, राशिद, कासिफ, इरफान, सुलेमान, फहाद, फैसल, शहजाद, अबुजर, गुलफाम, शावेज समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने सरिया, नल की हत्थी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.