वलीमें मे छेड़छाड़ को लेकर भिड़े रिश्तेदार, कई घायल
सहारनपुर, जून 17 -- गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर कुसानी में बुधवार को वलीमे की दावत के दौरान महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, गांव कुतुबपुर कुसानी निवासी मुरसलीन के बेटे की शादी के बाद बुधवार दोपहर वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में गांव मक्काबास और थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मथाना से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। इसी दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने पर माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.