बिजनौर, जनवरी 14 -- थाना किरतपुर में मंडावर रोड पर मालन नदी के पास सोमवार को देर रात घने कोहरे के कारण एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दुल्हन समेत 38 लोग घायल हो गए। जिनमें से सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगमा पुत्री यूसुफ निवासी मोहल्ला नोमी, कस्बा व थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर की शादी 10 जनवरी को वसीम निवासी सुल्तानपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी। शादी के बाद सोमवार को लड़की पक्ष के लोग चौथी कर बस से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस थाना किरतपुर क्षेत्र में किरतपुर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पास पहुंची, घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का सही अंदाजा नहीं हो सका और बस सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। दुर्घटना की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.