वलीमा में गोमांस बनाने पर मैरिज होम संचालक भी गिरफ्तार
शामली, जून 21 -- कैराना। नगर में वलीमे की दावत में गोमांस बनाए जाने के प्रकरण में पुलिस ने मैरिज होम संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। गांव खुरगान के जंगल में दो दिन पूर्व पुलिस ने छापेमारी कर गौवंश के अवशेष बरामद किए थे। इुसके बाद मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन मैरिज होम में छापेमारी की थी, जहां खाने में गोमांस का उपयोग किया गया था। पुलिस ने दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान निवासीगण मोहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में मुगल गार्डन के संचालक हाजी अनीस, शौकत गुर्जर और साबू कुरैशी के नाम मुकदमे में शामिल कर लिए गए थे। रातभर पुलिस ने दबिश दी। शनिवार को पुलिस ने मैरिज होम संचालक हाजी अनीस निवासी मोहल्ला ख्वाजबक्श को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें- वलीमा में गोमांस बनाने पर मैरिज होम संचालक भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.