बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- नगर क्षेत्र में वलीपुरा स्थित गंग नहर में रविवार को नहाने के दौरान झाझर का एक युवक गहरे पानी में पहुंचकर डूब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद भी डूबे युवक का सुराग नहीं लग सका था।मिली जानकारी के अनुसार, झाझर निवासी नाजिम पुत्र सलाम खां बुलंदशहर में अपनी बहन के घर एक हकीके के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार को वह वलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। इस हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक नहर के किनारे कपड़े और मोबाइल लावारिस हालत में रखे रहे। एक स्थानीय निवासी की नजर जब इन कपड़ों पर पड़ी, तो उसने अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.