बाराबंकी, अप्रैल 19 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के वलीनगर मजरे मंसारा गांव में स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है, जिससे नालियां कीचड़ से बजबजा रही है। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी है। नालियों में भारी मात्रा में सिल्ट जमा है, और गंदे पानी में कूड़ा-करकट, पॉलीथीन तथा पन्नियां भरी हुई हैं। इस कारण जलनिकासी बाधित हो गई है। गांव निवासी हरिराम, रामदीन, रामदेव, महादेव, सीताराम, कैलाश, आसाराम, चेतराम, गुरुपाल, गया प्रसाद आदि ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद वे कभी नहीं आता है। यह भी पढ़ें- रंजीतपुर में नहीं होती नियमित सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.