मऊ, जून 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के वलीदपुर बड़ी बाजार में गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सड़क और सार्वजनिक मार्ग पर किए गए कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले, सब्जी की दुकानें और अन्य अतिक्रमणों को हटवाया। वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की शिकायतों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों और ठेला संचालकों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...