जहानाबाद, अप्रैल 22 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड के बलिदाद स्थित एक बांसवाडी में बुधवार की सुबह आगलगी की घटना के बाद हजारों रुपये के पेड़ जलकर बर्बाद हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुरेंद्र सिंह के बांस के बगीचे में एकाएक आग की लपेटे निकलने लगी, जिसके बाद ग्रामीण काफी भयभीत हो गए एवं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस द्वारा अग्निशमन की गाड़ी को मौके पर भेजा गया, जहां ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी की पेड़ जल चुके थे एवं बर्बाद हो चुके थे। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा यह आग लगी की घटना को अंजाम दिया गया है। बांसवाड़ा में आग लगी की घटना के बाद ब...