जहानाबाद, मार्च 14 -- गोदाम में पोलदारी का काम करता था मजदूर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल मेहंदीया, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र के वालिदाद के पैक्स गोदाम में बोरा से दबकर एक मजदूर की मृत्यु हो गई, जिसकी पहचान राजेंद्र राम, ग्राम सैदपुर थाना परासी के रूप मे की गई है। मजदूर की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बलिदाद स्थित पैक्स गोडाउन में राजेंद्र राम मजदूरी करते थे। नित्य की भांति शनिवार को भी वे पैक्स गोदाम में भी वे बोरा उतारने और लादने का कार्य कर रहे थे। इसी दरमयान उनके ऊपर बोरा भरककर गिर गया, जिससे दबकर उनकी मौत मौक़े पर ही हो गई। इस सूचना के बाद काफी संख्या में वलीदाद एवं अगल-बगल के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं परिजन का भी रो-रो कर बुरा हाल था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.