प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल होने से सामने से आ रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आने से पलट गया। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को का शव गुजरात पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खूंझी (बासू का पुरवा) निवासी नरसिंह सिंह का 30 वर्षीय बेटा दीपक सिंह गुजरात में रहकर ट्रक चलाता था। मंगलवार रात 11 बजे दीपक ट्रक लेकर वलसाड से पूना जा रहा था। कपराडा कुंभ घाट के पास ट्रक का ब्रेक फेल होने से सुंतलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक बुरी तरह से घायल होकर केबिन में फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन को कटर से काटकर दीपक को बाहर निकाला। पुलिस ने नजदीकी अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.