मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग रोड स्थित मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित वर-वधू समारोह के दौरान सोमवार देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने समारोह के दौरान करीब 50 लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया गया कि शहर के एक बड़े कॉलेज के प्राचार्य के बेटे की शादी के बाद क्लब में वर-वधू समारोह आयोजित था। इस दौरान जेवर से भरे बैग को लेकर शातिर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...