मुंगेर, मई 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान वर एवं वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पैन गांव से लक्ष्मण दास के पुत्र चंदन कुमार की बारात मोहनपुर गांव स्थित धनंजय दास के घर आई थी। तभी वरमाला के दौरान वर पक्ष के युवक के द्वारा छेड़खानी की घटना से नाराज ग्रामीण सरात पक्ष एवं बारातियों के बीच कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गयी。 यह भी पढ़ें- वर माला के दौरान मोहनपुर गांव में वर एवं वधु पक्ष के बीच मारपीट एक दर्जन जख्मीघटना का विवरण देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर कुर्सी, लाठी डंडा और लाय घूंसा चलना शुरू हो गया...