वर को फूलों की माला नहीं, पहनाया हेलमेट
कौशाम्बी, मई 12 -- कौशाम्बी के गुहौली बंथरी गांव में सोमवार रात तिलकोत्सव के दौरान अनूठी पहल देखने को मिली। यहां वधू के परिजनों ने वर को फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया। इसके जरिये दोनों परिवारों ने यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। अब कन्या के परिवार वालों की हर कोई मुक्त कंठ से सराहना कर रहा है। कौशाम्बी के गुहौली बंथरी निवासी लाल बहादुर पुत्र स्व. भैरव लाल सरोज की शादी करारी के मोअज्जमपुर में बाल किशुन सरोज की बेटी अंजली के साथ 13 मई को होनी है। इसके पहले सोमवार रात तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। कन्या पक्ष वर के यहां तिलक लेकर पहुंचा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तिलक की रस्में अदा की गईं। चौंकाने वाला नजारा तब देखने को मिला, जब कन्या के भाई ने वर को फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया। इस नजारे ने कार्यक्रम में शामिल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.