रुद्रपुर, मई 2 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता के ज्ञानपुर गौढ़ी में आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। आरोप है कि डीजे पर डांस को लेकर वर-कन्या पक्ष में हुई मारपीट में दुल्हन का भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी चोटिल हो गए थे। 29 अप्रैल को रामनगरा, हजारा जिला पीलीभीत यूपी से बारात नानकमत्ता के ग्राम ज्ञानपुर गौढ़ी आई थी। यहां रात में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। संघर्ष में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दुल्हन के भाई को गम्भीर चोट आयी। परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय खटीमा ले गए, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इससे कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, रात और अगले दिन दोनों पक्षों में सुलह समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। ...