वर्ष 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे कांग्रेस नेता आलमगीर
रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मनी लाउंड्रिंग मामले में करीब दो साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे वर्ष 2029 का आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वे अंतिम बार चुनाव जीतने के बाद मंत्री बने थे, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और केवल समाज की सेवा करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समय और परिस्थिति सबसे बलवान होती है, इसलिए कल क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। आलमगीर आलम ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में कभी भी मंत्री, स्पीकर या विधायक बनने के लिए किसी की दरबारी नहीं की। जेल के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.