वर्ष 2027 से NEET पूरी तरह ऑनलाइन, OMR शीट का इस्तेमाल होगा बंद, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी अगले साल यानी 2027 से पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी। यानी जेईई मेन की तरह यह भी कंप्यूटर (Computer Based Test - CBT) पर ली जाएगी। नीट में ओएमआर शीट का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा। नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को यह ऐलान किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नीट यूजी परीक्षा का सिलेबस, प्रश्नों की संख्या और मार्किंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं होगा। यह पहले की तरह 720 अंकों की होगी और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.