मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उप्र में वर्ष 2027 में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा-रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि सहारनपुर से लेकर बलिया तक संगठन विस्तार को रालोद ने प्रमुखता दी है। अब यह पार्टी सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे उप्र व देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को विस्तार देने का काम किया है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी सोमवार की दोपर एक बजे रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी कृष्णपाल राठी के सौजन्य से कूकड़ा स्थित चौ. रतन सिंह फार्म हाउस में आयोजित आम महोत्सव के पश्चात पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी ...